Home » आवाजाही » ZEE ग्रुप में गुंजराव नायक को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ZEE ग्रुप में गुंजराव नायक को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

54 Views

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की बदलती सेल्स स्ट्रैटेजी में गुंजराव नायक अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्हें कंपनी के वेस्ट मार्केट के साथ-साथ हाई-मार्जिन वर्टिकल्स जैसे एचएमजी, ब्रैंड वर्क्स, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज और डिजिटल सेल्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कंपनी की ओर से दी गई इस विस्तारित जिम्मेदारी से स्पष्ट है कि ZEEL अब प्रीमियम रेवेन्यू स्ट्रीम को बढ़ाने और पारंपरिक विज्ञापन से आगे बढ़कर इंटीग्रेटेड ऑफरिंग्स तैयार करने पर फोकस कर रही है। नायक अपनी इस भूमिका में ब्रैंडेड कंटेंट, आईपी-आधारित मोनेटाइजेशन और डिजिटल सेल्स की निगरानी करते हुए विज्ञापनदाताओं के लिए क्रॉस-प्लेटफॉर्म सॉल्यूशंस विकसित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

गुंजराव नायक ने वर्ष 2001 में ZEEL से सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के रूप में अपनी पारी की शुरुआत की थी। कंपनी के भीतर उनका लंबा अनुभव और गहरी समझ कंपनी की मौजूदा स्ट्रैटेजिक दिशा को मजबूती देने में सहायक मानी जा रही है।

मीडिया इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि नायक की यह भूमिका ZEEL के लीनियर और डिजिटल इकोसिस्टम के बीच बेहतर तालमेल बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। साथ ही, बड़े पैमाने पर प्रभाव पैदा करने वाले फॉर्मैट्स के जरिए कंपनी के लिए अधिकतम रिटर्न सुनिश्चित करने में भी उनकी भूमिका अहम रहेगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology