Home » आवाजाही » HNN 24×7 चैनल को मिल गया नया एग्जीक्यूटिव एडिटर,रामेंद्र अवस्थी की ग्रैंड एंट्री

HNN 24×7 चैनल को मिल गया नया एग्जीक्यूटिव एडिटर,रामेंद्र अवस्थी की ग्रैंड एंट्री

130 Views

लखनऊ/नोएडा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रामेंद्र अवस्थी को HNN 24×7 चैनल का एग्जीक्यूटिव एडिटर नियुक्त किया गया है।

सीतापुर के मूल निवासी रामेंद्र अवस्थी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता करियर में टीवी 24, चैनल वन, 4 रियल न्यूज, रफ्तार न्यूज, कशिश न्यूज, ए वन टीवी और सूर्या समाचार जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में अहम भूमिकाएं निभाईं।

शासन-प्रशासन और राजनीतिक गतिविधियों की गहरी समझ रखने वाले अवस्थी को उनकी विश्लेषणात्मक सोच और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है।

HNN 24×7 में एग्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में उनकी नियुक्ति को चैनल के लिए एक मजबूत संपादकीय निर्णय माना जा रहा है, जिससे उत्तर भारत में चैनल की पकड़ और प्रभाव और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology