Home » टीवी » भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय आज पंचतत्व में विलीन हुए,परिवार ने दिया अंतिम विदाई

भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय आज पंचतत्व में विलीन हुए,परिवार ने दिया अंतिम विदाई

415 Views

 

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव शेरपुर कला पहुंचा, जहां सोमवार (27 अक्टूबर) को उनका अंतिम संस्‍कार किया गया
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय का शनिवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था

उन्होंने दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव शेरपुर कला पहुंचा,

राजेश राय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. शनिवार सुबह उन्‍हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, तो उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. राजेश राय के निधन से उनके परिवार, मित्रों और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक छा गया है.

राजेश राय का सहारा इंडिया परिवार से भी लंबा जुड़ाव रहा. उन्होंने जीवन भर सामाजिक सहयोग और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, जिससे उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता था. उनके असामयिक निधन से भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क परिवार के साथ-साथ मीडिया जगत और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजेश राय की मृत्य पर शोक जताया है. इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

स्वर्गीय राजेश राय जी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक निवास गाजीपुर के शेरपुर कला में पूरे परिवार, मित्रगण और ग्रामवासियों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology