यदि आप कंटेंट बनाने, ट्रेंड्स पहचानने और कहानियां हिंदी में बताने के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है। रिपब्लिक मीडिया (Republic Media) ने नोएडा, सेक्टर 158 में 2 महीने की इंटर्नशिप के लिए सोशल मीडिया इंटर्न (हिंदी) की भर्ती निकाली है।
जिम्मेदारियां:
इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म के लिए हिंदी में आकर्षक कंटेंट बनाना
कैप्शन, शॉर्ट स्क्रिप्ट और रील के आइडियाज लिखना
रोजाना पोस्टिंग, ट्रेंड्स पर नजर और क्रिएटिव ब्रेनस्टॉर्मिंग में मदद करना
जरूरी योग्यताएं:
शानदार हिंदी लिखने की क्षमता
क्रिएटिव सोच और ट्रेंड्स की अच्छी समझ
बेसिक एडिटिंग या डिज़ाइन टूल्स का ज्ञान
डिजिटल मीडिया और कहानियां बताने का जुनून
अगर आप आइडियाज में सोचते हैं और कंटेंट में जीते हैं, तो ये आपके लिए सही मौका है।
यहां करें आवेदन :
अपना CV/Portfolio भेजें: anurag.alambayan@republicworld.com



Users Today : 164
Users Yesterday : 256