Home » सुख-दुख » लखनऊ में यह नामी डॉक्टर चला रहा था बड़ा सैक्स रैकेट,विदेशों से मॉर्डन सुंदर लड़कियां लाकर बदल देता था चेहरा

लखनऊ में यह नामी डॉक्टर चला रहा था बड़ा सैक्स रैकेट,विदेशों से मॉर्डन सुंदर लड़कियां लाकर बदल देता था चेहरा

131 Views

उत्तर प्रदेश का एक नामी डॉक्टर बहुत बड़ा ‘कलाकार’ निकाला। उत्तर प्रदेश का यह नामी डॉक्टर बहुत बड़ा SEX रैकेट चला रहा था। उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे SEX रैकेट में विदेशी लड़कियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। SEX रैकेट में लगाई गई विदेशी लड़कियों की पहचान बदली जा रही है। उत्तर प्रदेश का नामी डॉक्टर विदेशी लड़कियों के चेहरे के प्लास्टिक सर्जरी करके उनकी पहचान को बदल देता था। विदेशी लड़कियों की पहचान एक खास कारण से बदली जाती थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाल ही में एक बहुत बड़े SEX रैकेट का खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस का दावा है कि उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा यह SEX रैकेट अंतर्राष्ट्रीय स्तर का रैकेट था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि इस SEX रैकेट को चलाने में उत्तर प्रदेश के एक नामी प्लास्टिक सर्जन की भूमिका सामने आई है। सर्जन का नाम डॉ. विवेक गुप्ता है। आरोप है कि डॉ. गुप्ता ने उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं- होलिडा और निलोफर की प्लास्टिक सर्जरी कर उनकी पहचान बदल दी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि दोनों बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में अवैध रूप से रह सकें साथ ही देह व्यापार के काले धंधे को भी चला सकें।

बीते 21 जून को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन दोनों महिलाओं को ओमेक्स हजरतगंज के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उज्बेकिस्तान की महिलाओं को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शरण देने और उनके चेहरे को बदलने का काम डॉ. विवेक गुप्ता ने अर्जुन राणा नाम के शख्स के कहने पर किया था।

अर्जुन राणा खुद को मीडिया पर्सन बताता है। वह उज्बेकिस्तानी गैंग लीडर लोयोला नामक महिला का पति है। लोयोला के खिलाफ पहले से उज्बेकिस्तान में लुक आउट नोटिस जारी है। वहां से फरार होने के बाद उसने भारत में शरण लेकर यहां सेक्स रैकेट का संचालन शुरू कर दिया। शक है कि उसके सेक्स रैकेट का दायरा सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं होगा। यह SEX रैकेट पूरे उत्तर प्रदेश में फैला हुआ था।

गौरतलब है कि खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानल लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपी डॉक्टर विवेक गुप्ता और अर्जुन राणा के खिलाफ विदेशी अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल, एफआरआरओ की टीम ने इनके नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस इस गैंग के अन्य ठिकानों और विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology