Home » वेब » महाकुंभ की खरीद में में इस अधिकारी ने कर दिया घपला, RM हटाए गए…परिवहन निगम में खेल,वित्त विभाग ने शुरू की जांच

महाकुंभ की खरीद में में इस अधिकारी ने कर दिया घपला, RM हटाए गए…परिवहन निगम में खेल,वित्त विभाग ने शुरू की जांच

144 Views

Mahakumbh Purchase Scam: महाकुंभ मेला 2025 के दौरान खरीद में घपला का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग में घपला का मामला सामने आने के बाद आरोपी क्षेत्रीय प्रबंधक पर कार्रवाई की गई है। वित्त विभाग की ओर से इस घपले की जांच शुरू की गई है। इसमें गड़बड़ी पाए जाने की खबर है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साल की शुरुआत में हुए महाकुंभ मेला को लेकर खरीद में घपला का मामला सामने आया है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में परिवहन निगम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) मनोज कुमार त्रिवेदी पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगा है। आरोप के बाद आरएम को पद से हटाकर परिवहन निगम मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। वित्त विभाग ने अनियमितता की जांच शुरू कर दी है। RM पर कंप्यूटर, एसी, सीसीटीवी समेत कई सामानों की खरीद में गड़बड़ी करने का आरोप है। परिवहन निगम की कमिटी ने अपनी जांच में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की है।

परिवहन निगम ने प्रयागराज के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार त्रिवेदी को जरूरत के सामान को खरीदने की छूट दी थी। आरोप है उन्होंने जेम पोर्टल के बजाय सीधे कोटेशंस के आधार पर खरीद की। प्री ऑडिट और निगम प्रशासन की जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई। कंप्यूटर, एसी और सीसीटीवी कैमरे बिना टेक्निकल स्पेसिफिकेशन और कॉन्फिग्रेशन की जानकारी के खरीद लिए गए। यूपी सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है।

आरोप यह भी है कि मनोज ने क्रय समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने स्तर से सेवा प्रबंधक (SM) को क्रय समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। यह भी नियमों के पूरी तरह खिलाफ था, क्योंकि क्रय समिति का अध्यक्ष पदेन क्षेत्रीय प्रबंधक ही होता है। यही नहीं सिविल वर्क में भी पीडब्ल्यूडी के शेड्यूल ऑफ रेट्स के स्थान पर कई अन्य मद में एस्टीमेट तैयार कर काम करवा लिया गया।

परिवहन निगम की जांच समिति की रिपोर्ट के बाद 17 अप्रैल को मनोज कुमार त्रिवेदी को मुख्यालय से अटैच करने का आदेश हुआ। यहां पर उन्हें प्रबंधक (संचालन) बनाया गया, लेकिन वह आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट चले गए। एक मई को कोर्ट ने परिवहन निगम प्रशासन को यह विकल्प दिया कि एमडी विधि संगत रूप से कोई समुचित आदेश पारित कर सकते हैं।

8 मई को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आदेश जारी किया गया कि मनोज तत्काल मुख्यालय पर प्रबंधक संचालन के रूप में जॉइन करें। इस मामले में परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने कहा कि वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। इसकी जांच वित्त विभाग करेगा। आरोप पुष्ट हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology