Home » आवाजाही » क्या टीवी 9 भारतवर्ष से दूसरा भी इस्तीफा होने जा रहा हैं ? मनीष सेठ जल्द संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

क्या टीवी 9 भारतवर्ष से दूसरा भी इस्तीफा होने जा रहा हैं ? मनीष सेठ जल्द संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

92 Views
Manish Sethसीनियर मीडिया प्रोफेशनल और ‘टीवी9’ नेटवर्क में रेवेन्यू हेड (डिजिटल) के पद पर कार्यरत मनीष सेठ जल्द ही यहां से अलविदा बोलकर एक अन्य बड़े संस्थान में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, मनीष सेठ ने कुछ दिनों पहले ही ‘टीवी9’ में अपनी पारी को विराम दे दिया था, लेकिन कंपनी ने कुछ समय के लिए उन्हें रोक लिया। हालांकि, अब एक बार फिर इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है कि वह जल्द ही यहां से अपनी पारी को विराम देकर नई जगह जॉइन कर सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि 31 अक्टूबर इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस है।

मीडिया4समाचार ने इस खबर की पुष्टि के लिए ‘टीवी9 नेटवर्क’ के टॉप मैनेजमेंट से संपर्क किया, लेकिन वहां से अभी जवाब नहीं मिला है। वहीं, खबर लिखे जाने तक मनीष सेठ की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।

मनीष सेठ इस ‘टीवी9’ नेटवर्क में पांच साल से ज्यादा समय से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले वह करीब साढ़े नौ साल तक ‘जी मीडिया’ में भी कार्यरत रहे हैं। मनीष सेठ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पूर्व में वह करीब पांच साल तक ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) में मैनेजर के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

बता दें कि हाल ही में ‘जी मीडिया’ से राजेश सरीन ने चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद से इस्तीफा दिया है, ऐसे में सूत्र इस बात की भी प्रबल संभावना जता रहे हैं कि मनीष सेठ ‘जी मीडिया’ में जॉइन कर सकते हैं। सूत्रों ने यह भी बताया है कि मनीष के पास कई विकल्प हैं और वह नवंबर की शुरुआत में अपनी नई भूमिका की घोषणा करेंगे। लेकिन जब तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

हालांकि, वरिष्ठ स्तर की नियुक्तियों या इस्तीफों के मामलों में आमतौर पर संगठन और संबंधित व्यक्ति दोनों ही चुप्पी साधे रहते हैं। जब तक औपचारिक पुष्टि नहीं होती, ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है। जैसे ही इस संबंध में पुख्ता जानकारी मिलेगी, मीडिया4समाचार अपने पाठकों को अपडेट करेगा।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology