Home » टीवी » कानपुर से संचालित एबीसी सैटेलाइट न्यूज़ चैनल के मालिक व अधिवक्ता अखिलेश दुबे प्रकरण पर लगा ब्रेक

कानपुर से संचालित एबीसी सैटेलाइट न्यूज़ चैनल के मालिक व अधिवक्ता अखिलेश दुबे प्रकरण पर लगा ब्रेक

121 Views

कानपुर। कानपुर के चर्चित अधिवक्ता और एबीसी न्यूज चैनल के मालिक अखिलेश दुबे के खिलाफ दर्ज 52 शिकायतों की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIIT) पर सवाल उठने लगे हैं। दो महीने से जांच चल रही है, लेकिन अब तक एक भी FIR दर्ज नहीं की गई।

जांच में देरी और अधिकारियों की चुप्पी ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में डाल दिया है। शिकायतों में जमीन और संपत्ति के फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी, और दबंगई से कब्जे जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

अब तक पांच मुकदमों में 31 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें अखिलेश दुबे भी प्रमुख आरोपी हैं। हालांकि, 12 सितंबर के बाद से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई। जांच एजेंसियां लगातार रिपोर्ट तैयार कर रही हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर ने हाल ही में 29 शिकायतों की जांच तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन एसआईटी के स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। अधिकारियों के अनुसार, फाइलें दफ्तरों में लंबित हैं और जांच “प्रारंभिक रिपोर्ट” तक सीमित है।

अखिलेश दुबे ने कुछ मामलों में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिससे जांच प्रक्रिया फिलहाल धीमी पड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ मामलों में उन्हें अंतरिम राहत भी मिल चुकी है।

पीड़ित निवेशकों का कहना है कि उन्होंने दो महीने पहले शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन उन्हें अब तक न तो कोई कार्रवाई रिपोर्ट मिली है और न ही जांच अधिकारी संपर्क में आए हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology