Home » जॉब » ‘Zee मीडिया’ ग्रुप में नौकरी का मौका,एंकर कम मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पद के लिए वैकेंसी

‘Zee मीडिया’ ग्रुप में नौकरी का मौका,एंकर कम मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पद के लिए वैकेंसी

49 Views

‘जी मीडिया’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी भारत’ (ZBharat) ने एंकर कम मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पद के लिए भर्ती की घोषणा की है। चैनल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

इस पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार के पास 2 से 6 वर्ष तक का न्यूजरूम अनुभव होना चाहिए। हिंदी भाषा (बोलने और लिखने) पर मजबूत पकड़ जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को रोजाना न्यूज बुलेटिन एंकर करना, स्क्रिप्ट एडिट और लिखना, रिपोर्टरों के साथ समन्वय करना तथा कंटेंट की फैक्ट चेक जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए विज्ञापन के अनुसार, उम्मीदवार को तेज गति वाले न्यूजरूम माहौल में काम करने की क्षमता और स्थानीय मुद्दों व ट्रेंड्स की समझ भी होनी चाहिए।

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक यहां क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ली जा सकती है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology