119 Views
नई दिल्ली: मीडिया जगत में अपने अनुभव और रचनात्मक कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली अनुभा सिंह राजपूत ने हाल ही में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सोशल मीडिया टीम में Social Media Executive के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
अनुभा अब अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं और जल्द ही मुंबई में डिफेंस सेक्टर में पब्लिक रिलेशंस (PR) के क्षेत्र में कार्य करेंगी।
इससे पहले, अनुभा ने देश के प्रमुख न्यूज़ चैनलों — TV9 Bharatvarsha, India TV, India Daily Live और News24 — के साथ काम किया है, जहाँ उन्होंने मीडिया, डिजिटल रणनीति और कम्युनिकेशन में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
उनकी यह नई भूमिका न केवल उनके करियर का विस्तार है, बल्कि मीडिया और डिफेंस कम्युनिकेशन के बीच एक सशक्त सेतु बनाने की दिशा में भी एक कदम है।





Users Today : 204
Users Yesterday : 139