Home » आवाजाही » उत्तराखंड की पत्रकार किरन रौतेला ने UNI से की नई पारी की शुरुआत,मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

उत्तराखंड की पत्रकार किरन रौतेला ने UNI से की नई पारी की शुरुआत,मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

347 Views

पत्रकार किरन रौतेला ने न्यूज एजेंसी United News of India (UNI) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें यहां डिजिटल/सोशल विभाग में लीड की जिम्मेदारी दी गई है। UNI में अपनी जिम्मेदारी संभालने से पहले वह पंचायती टाइम्स (दिल्ली) डिजिटल लीड कर रही थीं।

यहां डिजिटल मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई हैं

किरण रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी ‘CLARITY INFOMEDIA Pvt Ltd’ से की थी। यहां उन्होंने लगभग दो साल बतौर कंटेंट राइटर काम किया। बाद में यहां से अलविदा कहकर उन्होंने दिल्ली में ही सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर ‘इकनॉमी इंडिया मैगजीन’ (Economy India Magazine) के साथ अपनी नई पारी शुरू की।

 

इसके बाद यहां से बाय बोलकर 2015 में वह नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी समूह) के साथ बतौर सब एडिटर (न्यूज और सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट) जुड़ गईं। उन्होंने दिसंबर 2017 तक यहां पर अपनी भूमिका निभाई और फिर यहां से अलग होकर राजस्थान पत्रिका का दामन थाम लिया। इसके बाद अब उन्होंने यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।

रानीखेत की मूल निवासी

मूल रूप से उत्तराखंड में रानीखेत नौबाड़ा गांव की रहने वाली किरन रौतेला ने गांव के GIC Uttamsani से स्कूलिंग की फिर
डीएसबी कैंपस नैनीताल से ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने फरीदाबाद की मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली की आरके फिल्म एंड मीडिया एकेडमी से ऑडियो-वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा भी किया है।

 

किरन रौतेला को कई मीडिया अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology