Home » आवाजाही » iTV नेटवर्क: इंडिया न्यूज चैनल में कुलभाष्कर ओझा बने एक्जीक्यूटिव एडिटर,Media4samachar को एचआर डिपार्टमेंट द्वारा भेजा गया वेलकम संदेश

iTV नेटवर्क: इंडिया न्यूज चैनल में कुलभाष्कर ओझा बने एक्जीक्यूटिव एडिटर,Media4samachar को एचआर डिपार्टमेंट द्वारा भेजा गया वेलकम संदेश

114 Views

आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। संस्थान ने वरिष्ठ पत्रकार कुलभाष्कर ओझा (Kulbhashkar Ojha) को ‘इंडिया न्यूज नेशनल’ के आउटपुट विभाग में एक्जीक्यूटिव एडिटर
(Executive Editor) के पद पर नियुक्त किया है। वह दिल्ली में आधारित रहेंगे।

कुलभाष्कर ओझा को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से अधिक अनुभव है। उन्होंने अपने लंबे करियर के दौरान न्यूज़ कॉरिडोर, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ 24, ज़ी हिंदुस्तान और न्यूज़18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है।

आईटीवी नेटवर्क की एचआर टीम की ओर से जारी संदेश में कहा गया है—

“हम कुलभाष्कर ओझा का iTV परिवार में स्वागत करते हैं और सभी सहयोगियों से उनके लिए पूरा समर्थन देने की अपेक्षा करते हैं। Welcome Onboard!”

कुलभाष्कर ओझा की नियुक्ति के साथ ‘इंडिया न्यूज नेशनल’ की एडिटोरियल टीम को आउटपुट सेक्शन में एक अनुभवी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology