मीडिया जगत में नई नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों में सुनहरा मौका आया है।
‘टाइम्स नेटवर्क’ के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET Now Swadesh) ने एंकर-कम-प्रड्यूसर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए विज्ञापन के अनुसार, यह नियुक्ति मुंबई में की जाएगी। इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 2 से 6 साल का अनुभव होना चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को वित्तीय बाजारों, मैक्रोइकोनॉमिक ट्रेंड्स, कॉरपोरेट अर्निंग्स और नीतिगत विकास पर नजर रखते हुए हिंदी में बिजनेस कंटेंट तैयार करना होगा। साथ ही स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और रोचक शोज व सेगमेंट्स प्रड्यूस करने की जिम्मेदारी भी होगी। ऐसे उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जिनकी हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ हो और जिन्हें वित्तीय बाजार की गहरी समझ हो।






Users Today : 102
Users Yesterday : 337