Home » आवाजाही » एंकर स्वाति श्रीवास्तव लखनऊ से लॉन्च हो रहें राष्ट्रीय चैनल ‘आज की खबर’ से जुड़ीं,12 साल का पत्रकारिता सफर रहा बेहद सक्रिय

एंकर स्वाति श्रीवास्तव लखनऊ से लॉन्च हो रहें राष्ट्रीय चैनल ‘आज की खबर’ से जुड़ीं,12 साल का पत्रकारिता सफर रहा बेहद सक्रिय

262 Views

पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाक एंकरिंग और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जानी जाने वाली स्वाति श्रीवास्तव अब देश के उभरते न्यूज़ प्लेटफॉर्म “आज की खबर” से जुड़ गई हैं। स्वाति बीते 12 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं और अपनी मेहनत व निष्पक्ष पत्रकारिता के दम पर दर्शकों के बीच खास जगह बना चुकी हैं।

स्वाति ने अपने करियर की शुरुआत Sea News से की थी। इसके बाद उन्होंने K News और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में काम करते हुए अपनी एंकरिंग और निर्भीक कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। अब वे आज की खबर चैनल का हिस्सा बनकर नई शुरुआत कर रही हैं।

स्वाति श्रीवास्तव को मीडिया जगत में एक निर्भीक, संवेदनशील और प्रोफेशनल एंकर के रूप में जाना जाता है, जो हर मुद्दे को सटीक तथ्यों और जिम्मेदारी के साथ दर्शकों तक पहुँचाने में विश्वास रखती हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology