Home » आवाजाही » ‘अडानी’ समूह में मितुल ठक्कर का ‘कद’ बढ़ा,अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

‘अडानी’ समूह में मितुल ठक्कर का ‘कद’ बढ़ा,अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

109 Views

‘अडानी’ समूह में मितुल ठक्कर का ‘कद’ बढ़ा, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी
ठक्कर आठ साल से ज्यादा समय से अहमदाबाद स्थित इस समूह के प्रमुख अंग हैं।

‘अडानी’ (Adani) समूह ने मितुल ठक्कर को प्रमोशन का तोहफा देते हुए अपने मीडिया रिलेशंस और पार्टनरशिप्स डिवीजन का नया हेड नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में उन्हें ग्रुप के सभी बिजनेस वर्टिकल्स में कम्युनिकेशन और मीडिया स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी दी गई है।

ठक्कर करीब आठ साल से अहमदाबाद स्थित अडानी ग्रुप का अहम हिस्सा हैं। हाल ही तक वह एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (कॉर्पोरेट ब्रैंड कस्टोडियन) के पद पर कार्यरत थे। अब नई भूमिका में वह ग्रुप की स्ट्रैटेजिक मीडिया एंगेजमेंट और कम्युनिकेशंस प्रयासों का नेतृत्व करेंगे, जो ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों को कवर करता है।

मितुल ठक्कर के पास कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और पत्रकारिता में लगभग एक दशक का अनुभव है। अडानी ग्रुप में शामिल होने से पहले उन्होंने वेदांता ग्रुप में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं और ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ तथा ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ जैसी प्रमुख मीडिया संस्थाओं में पत्रकार के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर ध्यान केंद्रित किया।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology