Home » आवाजाही » मौमिता घोष को India Today Group में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

मौमिता घोष को India Today Group में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

58 Views

मीडिया इंडस्ट्री में एक अहम नियुक्ति के तहत मौमिता घोष को India Today Group में AVP – Aaj Tak Sales की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई भूमिका की जानकारी उन्होंने खुद अपने LinkedIn पोस्ट के माध्यम से साझा की है।

मौमिता घोष के मुताबिक, वह अब South Market – Hindi Cluster का नेतृत्व करेंगी, जिसमें Aaj Tak SD, Aaj Tak HD और Good News Today शामिल हैं। उन्होंने इस जिम्मेदारी को अपने प्रोफेशनल करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।

अपने पोस्ट में मौमिता ने लिखा कि यह सफर निरंतर सीखने, खुद को नए सिरे से गढ़ने और लगातार विकास की प्रक्रिया से होकर गुज़रा है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर, पूर्व और अब दक्षिण भारत में काम करने के अनुभव ने उन्हें विभिन्न बाज़ारों, दर्शकों की सोच और बिज़नेस इकोसिस्टम को गहराई से समझने का अवसर दिया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology