Home » आवाजाही » Tv 9 भारतवर्ष से डीडी न्यूज पहुंचे हिमांशु सिंह,बुलेटिन एडिटर की मिली जिम्मेदारी

Tv 9 भारतवर्ष से डीडी न्यूज पहुंचे हिमांशु सिंह,बुलेटिन एडिटर की मिली जिम्मेदारी

83 Views

टीवी पत्रकार हिमांशु सिंह ने TV9 भारतवर्ष के साथ अपना साढ़े तीन साल का सफर पूरा करने के बाद अब सार्वजनिक प्रसारक डीडी न्यूज़ (DD News) में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने डीडी न्यूज़ में बुलेटिन एडिटर के पद पर जॉइन किया है।

मीडिया इंडस्ट्री में अनुभवी चेहरा रहे हिमांशु सिंह इससे पहले Zee News, News 24 और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रमुख समाचार चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न न्यूज़ रूम्स में काम करने के अनुभव के साथ अब वह डीडी न्यूज़ की संपादकीय टीम का हिस्सा बने हैं।

हिमांशु सिंह की यह नई पारी ऐसे समय में शुरू हो रही है, जब पब्लिक ब्रॉडकास्टर की भूमिका और जिम्मेदारी दोनों लगातार चर्चा में हैं। मीडिया जगत में उनके सहयोगियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology