113 Views
न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने अपने प्रस्तावित तीन HD न्यूज चैनलों को शुरू न करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) से मिली अनुमति को स्वेच्छा से वापस कर दिया है।
NDTV को मार्च 2024 में ‘NDTV इंडिया HD’, ‘NDTV 24×7 HD’ और ‘NDTV प्रॉफिट HD’ नाम से तीन हाई डेफिनिशन न्यूज और करंट अफेयर्स चैनल शुरू करने की मंजूरी मिली थी। हालांकि, कंपनी ने आंतरिक रणनीतिक समीक्षा के बाद यह तय किया कि फिलहाल इन चैनलों को लॉन्च नहीं किया जाएगा।
कंपनी ने साफ किया है कि ये तीनों चैनल अभी तक शुरू ही नहीं हुए थे, यानी वे पूरी तरह गैर-परिचालन (non-operational) थे। इसलिए अनुमति लौटाने से NDTV के मौजूदा कारोबार या उसकी वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
NDTV ने यह जानकारी सेबी के लिस्टिंग नियमों के तहत स्टॉक एक्सचेंज को दी है।






Users Today : 49
Users Yesterday : 603