Home » आवाजाही » “आजतक” से अलग हुए एग्जिक्यूटिव एडिटर विजय रावत,नई बड़ी पारी का आगाज जल्द

“आजतक” से अलग हुए एग्जिक्यूटिव एडिटर विजय रावत,नई बड़ी पारी का आगाज जल्द

142 Views

वरिष्ठ पत्रकार विजय रावत ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस समूह में नौ साल से ज्यादा वक्त से कार्यरत थे और वर्तमान में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर इस समूह की हिंदी वेबसाइट aajtak.in की कमान संभाल रहे थे। 21 जनवरी इस समूह में उनका आखिरी कार्यदिवस था।

मीडिया4समाचार से बातचीत में विजय रावत ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। अपनी नई पारी के बारे में उनका कहना था कि जल्द ही वह एक अन्य प्रमुख संस्थान में जॉइन करेंगे, तब उसके बारे में बताएंगे।

मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले विजय रावत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने तमाम प्रमुख मीडिया संस्थानों में अहम भूमिका निभाई है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत विजय रावत ने ‘दैनिक जागरण’, ग्वालियर में बतौर स्टाफ रिपोर्टर की थी। इसके बाद उन्होंने हरिभूमि रोहतक, अमर उजाला नोएडा और दैनिक जागरण, नोएडा में डेस्क पर लंबा वक्त गुज़ारा।

वर्ष 2008 में वह नेटवर्क18 की हिंदी वेबसाइट आईबीएनखबर (अब न्यूज18 इंडिया) की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने और यहां आठ साल से ज्यादा समय तक रहकर कॉपी एडिटर से न्यूज़ एडिटर तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

दिसंबर 2016 में उन्होंने आजतक डिजिटल में बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया और तब से उनका ये सफर इंडिया टुडे ग्रुप में जारी था, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

विजय रावत को हिंदी डिजिटल इंडस्ट्री में कंटेंट पर उनकी पकड़, संपादकीय दक्षता और एक मजबूत टीम लीडर के रूप में जाना जाता है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो विजय ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा उनके पास आगरा की डॉ. बी.आर आंबेडकर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में डिप्लोमा और हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में एमए की डिग्री है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology