नई दिल्ली। न्यूज़ चैनल NDTV ने पंजाब के विभिन्न जिलों में डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर्स (स्ट्रिंगर्स) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पत्रकारिता में 3 से 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। हालांकि, बेहतर संचार कौशल रखने वाले फ्रेशर्स भी आवेदन के पात्र हैं। पत्रकारिता में स्नातक तथा परास्नातक (PG) डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही हिंदी या अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ आवश्यक है, जबकि द्विभाषी (Bilingual) उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी।
NDTV के अनुसार, अभ्यर्थी को स्थानीय खबरों, समसामयिक घटनाओं और फील्ड रिपोर्टिंग की अच्छी समझ होनी चाहिए। साथ ही समय पर और सटीक समाचार उपलब्ध कराने की क्षमता भी अपेक्षित है।
यह भर्ती पंजाब के कई जिलों के लिए की जा रही है। इनमें अमृतसर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मलेरकोटला, संगरूर, तरनतारन, बठिंडा, फरीदकोट, जगराओं, कपूरथला, मुक्तसर, नवांशहर, मानसा, पटियाला और होशियारपुर शामिल हैं।





Users Today : 17
Users Yesterday : 275