Home » टीवी » NDTV करेगा GoodTimes चैनल का अधिग्रहण,दोनों कम्पनियों के बीच तैयारी हुई पूरी

NDTV करेगा GoodTimes चैनल का अधिग्रहण,दोनों कम्पनियों के बीच तैयारी हुई पूरी

128 Views

न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने ‘गुडटाइम्स’ (GoodTimes) चैनल के अधिग्रहण को लेकर बताया है कि यह सौदा अभी प्रक्रिया में है और अब इसे पूरा होने में करीब तीन महीने और लग सकते हैं।

इससे पहले, सितंबर 2025 में NDTV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Lifestyle & Media Broadcasting Limited (LMBL) से गुडटाइम्स चैनल खरीदने को मंजूरी दी थी। उस समय कंपनी ने कहा था कि यह डील लगभग तीन महीने में पूरी हो जाएगी। अब ताजा जानकारी में NDTV ने साफ किया है कि प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कुछ मंजूरियों के कारण समय बढ़ गया है।

NDTV यह अधिग्रहण स्लंप सेल के जरिए कर रहा है, यानी चैनल को चलती हुई यूनिट के तौर पर खरीदा जाएगा। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच टर्म शीट साइन हो चुकी है और आगे बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया जा रहा है।

कंपनी के मुताबिक, यह सौदा अभी जरूरी कानूनी और नियामकीय मंजूरियों पर निर्भर है। साथ ही, कुछ सामान्य शर्तों को पूरा किया जाना बाकी है। इन सभी औपचारिकताओं के बाद ही इस अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया जाएगा।

चूंकि LMBL, NDTV की जॉइंट वेंचर कंपनी है, इसलिए यह सौदा रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन की कैटेगरी में आता है। हालांकि NDTV ने साफ किया है कि यह डील पूरी तरह आर्म्स लेंथ बेसिस पर हो रही है और इसके लिए स्वतंत्र वैल्यूएशन भी कराया गया है।

गुडटाइम्स चैनल लाइफस्टाइल से जुड़ा चैनल है, जिसमें एंटरटेनमेंट, फैशन, फूड और ट्रैवल जैसे कंटेंट दिखाए जाते हैं। NDTV का कहना है कि इस अधिग्रहण से कंपनी की लाइफस्टाइल ब्रॉडकास्टिंग में मौजूदगी मजबूत होगी और बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology