Home » टीवी » नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव हुए सम्पन्न,Tv27 न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ आलोक द्विवेदी बने नए अध्यक्ष

नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव हुए सम्पन्न,Tv27 न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ आलोक द्विवेदी बने नए अध्यक्ष

245 Views

नोएडा : नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गए हैं। क्लब के चुनाव को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की निगरानी में चुनाव अधिकारी श्री अभय सिंह और संचालन समिति से वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव यादव के नेतृत्व में पुरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ।

नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव में Tv27 न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ वरिष्ठ पत्रकार आलोक द्विवेदी को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि महासचिव के पद पर जय प्रकाश सिंह चुने गए। उपाध्यक्ष के पद पर अमित चौधरी को चुना गया है।

नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव अधिकारी श्री अभय सिंह ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारी की घोषणा करते हुए उनको बधाई दी। गुरुवार को सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित नोएडा मीडिया क्लब में चुनाव अधिकारी ने सभी चयनित पदाधिकारियों की घोषणा कर दी।

इस चुनाव में कोषाध्यक्ष के पद पर मनोज वत्स निर्विरोध विजय हुए। वहीं सचिव पद पर जगदीश शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर प्रमोद शर्मा तथा आंचल यादव निर्विरोध चुने गए। नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 15 लोगों ने नामांकन किए थे। जिसमें से आठ लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पद पर आलोक द्विवेदी के अलावा वीरेंद्र मलिक तथा कुणाल जायसवाल ने पर्चा भरा था।

वहीं महामंत्री के पद पर जेपी सिंह तथा देवेंद्र प्रभात ने भी नामांकन किया था। उपाध्यक्ष पद पर अमित चौधरी और हर्ष पांडे ने नामांकन किया थे, जिसमें हर्ष पांडे का पर्चा पैसा ना जमा करने के कारण निरस्त कर दिया गया था।

कोषाध्यक्ष के पद पर हिमांशु सिंह, शिव त्यागी तथा मनोज वत्स ने नामांकन किया था, जिसमें शिव त्यागी और हिमांशु सिंह ने नामांकन पत्र वापस ले लिया,सचिव के पद पर जगदीश शर्मा तथा गजेंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें गजेंद्र यादव ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर प्रमोद शर्मा, आंचल यादव और प्रिया राणा ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें प्रिया राणा द्वारा पर्चा वापस ले लिया गया।

Media4samachar की तरफ से आलोक द्विवेदी जी को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology