लल्लनटॉप से इस्तीफा देने वालों की लाइन लग गई है. पिछले कुछ दिनों में 7 लोगों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में सबसे ताजा नाम है प्रताप सौरभ का. इससे पहले अनुराग मिश्रा, जागृति, गरिमा बुधानी, प्रशांत तिवारी, आलोक साहू समेत 7 लोग इस्तीफा दे चुके हैं. प्रताप सौरभ लल्लनटॉप की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा थे.
इससे पहले तारीख नामक शो के लेखक और प्रोड्यूसर अनुराग मिश्रा ने लल्लनटॉप को अलविदा कह दिया था. अनुराग के जाने के बाद ये बहुचर्चित शो बंद हो चुका है. अनुराग से पहले ये शो कमल लिखते थे. कमल के समय इस शो की काफी चर्चा होती थी. खुद सौरभ दिवेदी दर्जनों मर्तबा इसकी तारीफ कर चुके
अनुराग के अळावा लल्लनटॉप की सिनेमा टीम से गरिमा बुधानी ने भी हाल ही में अपना इस्तीफा दे दिया है जबकि जागृति ने multi media team से अलविदा कर दिया है. आलोक साहू और प्रशांत तिवारी ने वीडियो एडिटर और कैमरामैन से इस्तीफा दे दिया था.
कुछ लोगों ने ग्रोथ के लिए तो इसमें से कई लोगों ने ऑफिस के टॉक्सिक माहौल के चलते इस्तीफा दिया है.
कुछ महीने पहले लल्लनटॉप में दो नए लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली थीं. उसके बाद से न्यूजरूम का माहौल काफी टॉक्सिक हो चुका है. ये दोनों कथित बॉस (जिन्हें संपादकीय समझ नहीं हैं) कर्मचारियों के साथ अमानवीय बर्ताव करते हैं. गौरतलब है कि महज एक साल में लल्लनटॉप से इस्तीफा देने वालों की तादाद 60 पार कर चुकी है. इसके चलते कई जरूरी शो बंद हो चुके हैं.
जो लोग किसी पक्ष विपक्ष में नहीं हैं वे घुटन महसूस कर रहे हैं और मौका मिलते ही इस्तीफा दे रहे हैं. वैसे तो कहने को इंडिया टुडे इतना पुराना ग्रुप है लेकिन अरुण पुरी या कलीपुरी इस पर क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं. इससे समूह की साख पर सवाल उठ रहे हैं.




Users Today : 139
Users Yesterday : 139