Home » टीवी » लखनऊ से अब ‘इंडिया सुपरफास्ट’ राष्ट्रीय न्यूज चैनल भरेगा रफ्तार: प्राइम टीवी के चेयरमैन ऋषभ श्रीवास्तव ने किया न्यूज़ चैनल का अधिग्रहण

लखनऊ से अब ‘इंडिया सुपरफास्ट’ राष्ट्रीय न्यूज चैनल भरेगा रफ्तार: प्राइम टीवी के चेयरमैन ऋषभ श्रीवास्तव ने किया न्यूज़ चैनल का अधिग्रहण

100 Views

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी और मीडिया जगत के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल ‘प्राइम टीवी’ (Prime TV) के चेयरमैन ऋषभ श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल ‘इंडिया सुपरफास्ट’ (India Superfast) का अधिग्रहण कर लिया है। इस बड़े व्यापारिक सौदे के बाद अब इंडिया सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल का संचालन नवाबों के शहर लखनऊ से किया जाएगा।

विस्तार की ओर बढ़ते कदम

चेयरमैन ऋषभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्राइम टीवी ने पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के न्यूज़ स्पेस में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब ‘इंडिया सुपरफास्ट’ न्यूज चैनल के अधिग्रहण को उनके मीडिया साम्राज्य के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इस कदम से न केवल प्राइम टीवी ग्रुप की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी न्यूज़ कवरेज को एक नया आयाम मिलेगा। प्राइम टीवी न्यूज चैनल भी लखनऊ से संचालित हैं जो की कई प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हैं उसके साथ ही अब दो चैनलों की जिम्मेदारी संभालेंगे

लखनऊ में बना नया हेडक्वार्टर

​अधिग्रहण के साथ ही यह साफ हो गया है कि इंडिया सुपरफास्ट न्यूज चैनल का मुख्य केंद्र अब लखनऊ होगा। चैनल के तकनीकी और संपादकीय संचालन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लखनऊ से संचालित होने के कारण अब क्षेत्रीय खबरों के साथ-साथ नेशनल बुलेटिन में भी उत्तर प्रदेश की अहमियत और अधिक दिखने की संभावना है।

खबरों में दिखेगी ‘सुपरफास्ट’ तेजी

​सूत्रों के अनुसार, नए प्रबंधन के तहत चैनल के कंटेंट और प्रेजेंटेशन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चेयरमैन ऋषभ श्रीवास्तव का विजन इसे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का है, जहाँ बिना किसी समझौते के जनता की आवाज को ‘सुपरफास्ट’ तरीके से सत्ता के गलियारों तक पहुँचाया जा सके।

मीडिया जगत में हलचल

​इस अधिग्रहण की खबर के बाद से ही यूपी के मीडिया जगत में काफी चर्चाएं हैं। प्राइम टीवी ग्रुप द्वारा एक नेशनल चैनल को अपने बेड़े में शामिल करना यह दर्शाता है कि संस्थान अब बड़े स्तर पर अपनी पैठ जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology