135 Views
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल राजेश सरीन ने ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने यहां पर पिछले साल सितंबर में जॉइन किया था।
राजेश सरीन ने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी वजह नहीं पता चल पाई है। उनकी जगह यह जिम्मेदारी कौन संभालेगा, कंपनी ने फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की है।
राजेश सरीन को मीडिया सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है।
पूर्व में वह ‘टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’, ‘स्टार इंडिया’, ‘बीसीसीएल’ और ‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न प्रमुख पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।



Users Today : 171
Users Yesterday : 256