Home » टीवी » इस मीडिया संस्थान में क्षेत्रीय सम्‍पादक बनाये गये राजेश तिवारी

इस मीडिया संस्थान में क्षेत्रीय सम्‍पादक बनाये गये राजेश तिवारी

592 Views

हिन्‍दुस्‍थान समाचार बहुभाषी न्‍यूज एजेंसी के मुख्‍य समन्‍वयक राजेश तिवारी को एजेंसी का क्षेत्रीय सम्‍पादक बना दिया गया है। वह दोनों जिम्‍मेदारियों का निर्वहन करेंगे। श्री तिवारी को चार राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार एवं झारखंड में एजेंसी के सम्‍पादक की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। उनका केंद्र लखनऊ रहेगा।

राजेश न्‍यूज एजेंसी के यूपी ब्‍यूरोचीफ एवं स्‍टेट ब्‍यूरोचीफ भी रह चुके हैं, जिसके बाद उन्‍हें प्रमोशन देकर मुख्‍य समन्‍वयक बना दिया गया था। प्रयागराज कुंभ के दौरान एजेंसी का पूरा ऑपरेशन राजेश तिवारी के जिम्‍मे ही था।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान में परास्नातक श्री तिवारी ने डेढ़ दशक पहले ‘ परमिता’ शोध पत्रिका से अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दैनिक जागरण, जमशेदपुर को अपनी सेवायें दीं।

दैनिक जागरण से इस्‍तीफा देने के बाद वर्ष 2008 में वह हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी से जुड़े। तब से वह लगातार इस एजेंसी को अपनी सेवायें दे रहे हैं। उनकी क्षमताओं को देखते हुए एजेंसी ने उन्‍हें क्षेत्रीय सम्‍पादक बना दिया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology