Home » प्रिंट » राष्ट्रीय सहारा पटना के स्थानीय संपादक संजय त्रिपाठी का नोएडा तबादला,अमर सिंह बने यूनिट मैनेजर

राष्ट्रीय सहारा पटना के स्थानीय संपादक संजय त्रिपाठी का नोएडा तबादला,अमर सिंह बने यूनिट मैनेजर

80 Views

राष्ट्रीय सहारा के पटना यूनिट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। संस्थान ने स्थानीय संपादक संजय त्रिपाठी का तबादला नोएडा कर दिया है। वहीं, अमर सिंह को पटना यूनिट का नया यूनिट मैनेजर नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई विज्ञापन मद में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि मामले की आंतरिक जांच के बाद संस्थान ने यह निर्णय लिया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस संबंध में संस्थान की ओर से आदेश पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस फैसले के बाद पटना यूनिट में हलचल तेज हो गई है और कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है।

फिलहाल, प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इसे संस्थान के भीतर जवाबदेही तय करने की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology