Home » जॉब » ‘रिपब्लिक मीडिया ग्रुप को चाहिए न्यूज एडिटर,वॉक-इन इंटरव्यू 28 मार्च को,विज्ञापन देखें

‘रिपब्लिक मीडिया ग्रुप को चाहिए न्यूज एडिटर,वॉक-इन इंटरव्यू 28 मार्च को,विज्ञापन देखें

117 Views

मीडिया इंडस्ट्री में काम करने वाले अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। दरअसल, देश के प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ (Republic World) ने न्यूज एडिटर पद के लिए वॉक-इन ड्राइव आयोजित करने की घोषणा की है। यह वॉक-इन ड्राइव रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के नोएडा सेक्टर-158 स्थित दफ्तर में 28 मार्च को सुबह दस बजे से आयोजित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार सीधे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 4 साल का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही ब्रॉडकास्ट टीवी न्यूज में काम करने का अनुभव अनिवार्य है।

इसके अलावा उम्मीदवार में मजबूत एडिटोरियल समझ, न्यूज जजमेंट और ब्रेकिंग न्यूज या लाइव शो संभालने का अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवार को 24×7 और हाई-प्रेशर न्यूज रूम में काम करने के लिए तैयार होना चाहिए। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि फ्रेशर्स इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं हैं।

जो उम्मीदवार तुरंत जॉइन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर स्थानांतरण के लिए तैयार हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, जिन्होंने पिछले एक साल में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में इंटरव्यू दिया है, वे इस ड्राइव में शामिल नहीं हो सकते।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड सीवी और यदि उपलब्ध हो तो अपने वर्क सैंपल साथ लाने होंगे। कंपनी ने साफ किया है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा, जो सभी निर्धारित मानकों को पूरा करते हों।

इस बारे में ज्यादा जानकारी आप नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology