Home » टीवी » बिग न्यूज़: नोएडा में सहारा इंडिया टीवी और CEO सुमित राय का दफ्तर सील,तस्वीरें देखें

बिग न्यूज़: नोएडा में सहारा इंडिया टीवी और CEO सुमित राय का दफ्तर सील,तस्वीरें देखें

133 Views

नोएडा। सहारा इंडिया को लेकर नोएडा से अभी-अभा बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। करीब एक घंटे पहले सेक्टर 11 स्थित सहारा इंडिया टीवी (Sahara India TV) का नोएडा परिसर सील कर दिया गया। दफ्तर में बिजली, पानी और जेनरेटर सभी बंद कर दिए गए हैं। इससे चैनल के स्टूडियो संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।

जानकारी यह भी आ रही है कि सहारा टीवी के अलावा सीईओ सुमित राय का भी दफ्तर सील किया गया है। कर्मचारियों का वेतन बकाया होने के कारण श्रम आयुक्त के आदेश पर जिला प्रशासन ने दफ्तर को सील करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन पहले ही सहारा प्रबंधन को नोटिस दे चुका था, जिसमें बकाए वेतन की मद में श्रम आयुक्त की तरफ से काटे गए 1 करोड़ 2 लाख 96 हजार 220 रुपए के रिकवरी चालान का भुगतान करने का आदेश दिया था इसके लिए निर्धारित समय सीमा दी गई थी लेकिन सहारा प्रबंधन अपनी जिद पर अड़ा रहा। यहां तक की विजयादशमी का त्योहार पर भी कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी गई।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology