Home » आवाजाही » सीनियर एंकर श्वेता राजपूत की इस चैनल में हुई ग्रैंड एंट्री,मिली ये जिम्मेदारी

सीनियर एंकर श्वेता राजपूत की इस चैनल में हुई ग्रैंड एंट्री,मिली ये जिम्मेदारी

160 Views

श्वेता राजपूत ने अब PTC News के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने हरियाणा की ज़िम्मेदारी संभालते हुए PTC News पर पहली बार हरियाणा बुलेटिन को लाइव करवाया है।

PTC News से जुड़ने से पहले श्वेता ने कई नामचीन समाचार संस्थानों में अपने एंकरिंग और प्रोडक्शन स्किल्स से एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने सूर्या समाचार में सीनियर एंकर और प्रोड्यूसर के रूप में कार्य किया, और उससे पहले News18, Khabrein Abhi Tak, Living India News, Yuva Haryana और Andy Haryana जैसे प्रतिष्ठित चैनलों का हिस्सा रही हैं।

श्वेता राजपूत ने कहा: हरियाणा की ज़िम्मेदारी मिलना मेरे लिए सम्मान और चुनौती दोनों है। PTC News जैसा मंच पत्रकारिता के असली मायनों को जीने का अवसर देता है। मेरा प्रयास रहेगा कि हरियाणा की आवाज़ को और बुलंद करूं और दर्शकों तक निष्पक्ष, सशक्त और प्रेरक खबरें पहुँचाऊं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology