Home » टीवी » शमशेर सिंह को मिली Times Now Navbharat की अंतरिम कमान,संभालेंगे मैनेजिंग एडिटर का जिम्मा

शमशेर सिंह को मिली Times Now Navbharat की अंतरिम कमान,संभालेंगे मैनेजिंग एडिटर का जिम्मा

1,962 Views

टाइम्स नेटवर्क (Times Network) से एक बड़ा मीडिया अपडेट सामने आया है। नेटवर्क ने जाने-माने और अनुभवी टीवी पत्रकार शमशेर सिंह को अपने प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) के मैनेजिंग एडिटर का अंतरिम प्रभार (Interim Charge) सौंप दिया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

​इस नई भूमिका के साथ-साथ शमशेर सिंह अपनी मौजूदा जिम्मेदारी यानी मैनेजिंग एडिटर – डिजिटल (हिंदी और स्थानीय भाषाएं) के पद पर भी बने रहेंगे और दोनों भूमिकाओं का सफलतापर्वक निर्वहन करेंगे। इस पद पर रहते हुए वह टाइम्स ग्रुप की हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की डिजिटल न्यूज प्रॉपर्टीज की कमान संभाल रहे हैं।

​किसे रिपोर्ट करेंगे शमशेर सिंह?

​अपनी इस नई अंतरिम जिम्मेदारी के तहत शमशेर सिंह सीधे आशीष सहगल (CEO, Times Television Network और Chief Growth Officer, Media & Entertainment) को रिपोर्ट करेंगे।

​क्यों लिया गया यह फैसला?

​कंपनी द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चैनल के पूर्व मैनेजिंग एडिटर रंजीत कुमार के टाइम्स नेटवर्क से अलग होने के बाद यह बदलाव किया गया है। रंजीत कुमार के इस्तीफे या नेटवर्क छोड़ने के बाद, उनके अधीन काम करने वाले सभी सहयोगी और विभाग अब इस अंतरिम अवधि के दौरान शमशेर सिंह को रिपोर्ट करेंगे, जिससे चैनल के संपादकीय कामकाज में निरंतरता बनी रहे।

​शमशेर सिंह का यह नया दायित्व डिजिटल और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर टाइम्स नाउ नवभारत की पकड़ को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology