Home » टीवी » समाचार प्लस चैनल के स्टेट हेड यूपी ने अपने पूर्व संवाददाता पर मीडिया4समाचार को भेजा पत्र

समाचार प्लस चैनल के स्टेट हेड यूपी ने अपने पूर्व संवाददाता पर मीडिया4समाचार को भेजा पत्र

61 Views

सेवा में,
संपादक,
मीडिया4समाचार,नोएडा

​महोदय,

​मैं आपका ध्यान समाचार प्लस न्यूज़ चैनल (उत्तर प्रदेश) से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी और संस्थान का पक्ष रखने के लिए इस पत्र के माध्यम से आकर्षित करना चाहता हूँ।
​हाल ही में उन्नाव यूपी के पूर्व जिला संवाददाता निखिलेश प्रताप सिंह (निखिलेश सिंह) द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से संस्थान तथा संस्थान के वरिष्ठ सहयोगियों के खिलाफ कुछ भ्रामक और मनगढ़ंत आरोप लगाकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में समाचार प्लस के रेजिडेंट एडिटर/स्टेट हेड अम्बरीश सिंह द्वारा आधिकारिक वक्तव्य जारी कर स्थिति स्पष्ट की गई है।

*​पूरा मामला इस प्रकार है:*

​संस्थान को गुमराह करना व धोखाधड़ी: निखिलेश सिंह ने समाचार प्लस से जुड़ते समय यह तथ्य छुपाया कि वे पहले से ही एक अन्य चैनल में कार्यरत थे। इसके साथ ही वे एक तीसरे चैनल के लिए भी काम कर रहे थे। पत्रकारिता के सिद्धांतों और संस्थान की नीतियों के इस गंभीर उल्लंघन (Multiple Employment) के कारण उन्हें चैनल से निष्कासित किया गया।
​आरोप पूरी तरह बेबुनियाद: निष्कासन से बौखलाकर निखिलेश सिंह द्वारा कॉन्क्लेव या किसी ‘विशेष डिमांड’ के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। चैनल के रूटीन कार्यक्रमों और खबरों के समन्वय के लिए ही ऑफिशियल ग्रुप बनाए गए थे।

*​वरिष्ठ सहयोगियों पर अनर्गल लांछन:*

निखिलेश द्वारा संस्थान के वरिष्ठ सहयोगी राजेश बाजपेई पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जो साल 2012 से (पिछले 14 वर्षों से) पूरी निष्ठा के साथ संस्थान से जुड़े हुए हैं। अपनी गलती से बाहर होने के बाद निखिलेश पुरानी खुन्नस निकालने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

​संस्थान का स्पष्ट मानना है कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, अनुशासनहीनता और धोखाधड़ी करने वाले तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी व्यक्ति की साख कोई एक निष्कासित कर्मी तय नहीं कर सकता। संस्थान ऐसे भ्रामक दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
​अतः आपसे अनुरोध है कि पत्रकारिता की शुचिता और निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए संस्थान के इस आधिकारिक पक्ष/बयान को अपने सम्मानित पोर्टल भड़ास4मीडिया पर प्रमुखता से स्थान देने की कृपा करें।

​भवदीय,
अम्बरीश सिंह
रेजिडेंट एडिटर/स्टेट हेड यूपी
समाचार प्लस न्यूज चैनल

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology