Home » आवाजाही » अनंत विश्वकर्मा को मिली ‘स्वराज एक्सप्रेस’ चैनल में आउटपुट हेड की कमान

अनंत विश्वकर्मा को मिली ‘स्वराज एक्सप्रेस’ चैनल में आउटपुट हेड की कमान

455 Views

मध्यप्रदेश मीडिया जगत से बड़ी खबर आ रही है. जहां स्वराज एक्सप्रेस को नया आउटपुट हेड मिल गया है। 17 साल के अनुभव के साथ एमपी मीडिया के सबसे क़ाबिल पत्रकारों में से एक अनंत विश्वकर्मा के हाथ आउटपुट की कमान दी गई है. देश के तमाम बड़े चैनलों में काम कर चुके अनंत, अब स्वराज में नज़र आएँगे है। अभी अनंत India Tv नोएडा में थे। इससे पहले News Nation, News 18, India news, Live India जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं। वहीं Bansal news और IBC 24 में अनंत अहम पद सँभाल चुके हैं।

इतना ही नहीं कई चैनलों की लॉन्चिंग भी अनंत विश्वकर्मा ने कराई है. जिसमें TV27 News और India Ahead शामिल हैं। टीम खड़ी करने और उन्हें साथ लेकर चलने में ये माहिर है.

आउटपुट के तो ये खिलाड़ी हैं ही, इसके साथ ही शानदार डिबेट करना, बेहतरीन रिपोर्टिंग और स्क्रिप्टिंग के साथ जानदार वॉइस ओवर भी करते हैं यानि टीवी की हर विधा में अनंत माहिर हैं।कई दिग्गज हस्तियों का बढ़िया इंटरव्यू भी किया है। इनका नेटवर्क भी शानदार है जिसका फ़ायदा चैनल को ज़रूर मिलेगा।

स्वराज एक्सप्रेस की रफ़्तार और तेज हो इसलिए अनंत विश्वकर्मा को बुलाया गया है । बहुत बधाई

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology