नई दिल्ली: सीनियर मीडिया प्रोफेशनल तनवीर आजम ने डिजिटल और मीडिया नेटवर्क ‘BAG Convergence’ को अलविदा कह दिया है। उन्होंने दिसंबर में ही इस संस्थान में चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) और इवेंट्स हेड के पद पर जिम्मेदारी संभाली थी।
BAG Convergence में अपनी भूमिका के दौरान वे News24 और E24 समेत नेटवर्क के सभी प्रमुख न्यूज, एंटरटेनमेंट ब्रैंड्स और डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म्स की रणनीतिक कमान संभाल रहे थे।
बातचीत के दौरान तनवीर आजम ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही संस्थान से अपनी राहें अलग कर ली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही मीडिया जगत में अपनी नई व्यावसायिक पारी की शुरुआत करेंगे और सही समय आने पर इसका अपडेट देंगे।
20 वर्षों का अनुभव और डिजिटल लीडरशिप
तनवीर आजम ने वर्ष 2006 में अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें पत्रकारिता, डिजिटल कंटेंट लीडरशिप व ब्रैंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में 20 सालों का समृद्ध अनुभव है। वे Zee Media, India.com, DNA और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने डिजिटल ग्रोथ, कंटेंट इनोवेशन और यूजर एंगेजमेंट को बढ़ाने में केंद्रीय भूमिका निभाई।
उनकी एडिटोरियल विशेषज्ञता इंफोटेनमेंट, लाइफस्टाइल, टेक, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीटेलिंग में फैली हुई है, जिसमें डेटा-ड्रिवन स्ट्रैटेजी, SEO और यूजर-सेंट्रिक (UX) कंटेंट पर मुख्य फोकस रहता है।
प्रमुख संस्थानों में योगदान
- Zee Media & India.com: यहां उन्होंने इंफोटेनमेंट और एंटरटेनमेंट वर्टिकल्स को मजबूत करते हुए ऐसी टीमों का नेतृत्व किया, जिसने लगातार उच्च ट्रैफिक और बड़ा ऑडियंस इम्पैक्ट हासिल किया।
- DNA: अंग्रेजी और हिंदी दोनों प्लेटफॉर्म्स का प्रबंधन करते हुए तेज-तर्रार डिजिटल माहौल में कंटेंट की गहराई और स्पीड का बेहतरीन संतुलन बनाए रखा।
- Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने के अनुभव ने उन्हें कंटेंट थिंकिंग में प्रॉडक्ट और टेक्नोलॉजी का बेहतर दृष्टिकोण दिया। इसके बल पर वे एनालिटिक्स, प्लेटफॉर्म बिहेवियर और यूजर एक्सपीरियंस (UX) को एडिटोरियल स्ट्रैटेजी से जोड़ने में सफल रहे।



Users Today : 137
Users Yesterday : 134