Home » टीवी » ज़ी न्यूज़ के चीफ रिपोर्टर राम सिंह राजावत और बिजनेस हेड जितेंद्र शर्मा गिरफ्तार,ब्लैकमेलर वसूलीबाज चैनल हेड आशीष दवे के निर्देश पर चलाते थे टारगेट स्टोरी

ज़ी न्यूज़ के चीफ रिपोर्टर राम सिंह राजावत और बिजनेस हेड जितेंद्र शर्मा गिरफ्तार,ब्लैकमेलर वसूलीबाज चैनल हेड आशीष दवे के निर्देश पर चलाते थे टारगेट स्टोरी

157 Views

Blackmail and extortion के आरोप में Zee Rajasthan के पूर्व चीफ रिपोर्टर राम सिंह राजावत और business head जितेंद्र शर्मा को आज शाम जयपुर की अशोक नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इन लोगों पर यह आरोप है कि इन्होंने Zee Rajasthan के पूर्व चैनल हेड आशीष दवे के निर्देश पर राजस्थान के कुछ चुनिंदा बिल्डर्स, खनन व्यवसायियों, जयपुर और उदयपुर के कुछ बड़े हॉस्पिटल्स तथा सड़क ठेकेदारों के खिलाफ targeted stories चला कर उनसे धन ऐंठने का प्रयास किया, जिसके सबूत अब जयपुर पुलिस ने जुटा लिए हैं।

गौरतलब है कि Zee प्रबंधन पूर्व चैनल हेड आशीष दवे, राम सिंह राजावत और जितेंद्र शर्मा को नौकरी से हटा चुका है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों गिरफ्तारियों के बाद अब इस सारे blackmail racket के kingpin और पूर्व चैनल हेड आशीष दवे पर भी गिरफ़्तारी की तलवार लटक गई है जिस पर राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच 6 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। अशोक नगर थाना के ACP बालाराम खुद इस केस की जांच कर रहे हैं।

राम सिंह के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार राम सिंह एक दबंग और अपेक्षाकृत ईमानदार रिपोर्टर हैं लेकिन आशीष दवे के दबाव के चलते उन्होंने कई बिल्डर्स, खान व्यवसाइयों के खिलाफ नेगेटिव stories की । इन लोगों का यह भी कहना है कि दवे के किये की सजा अब चीफ रिपोर्टर राम सिंह और बिजनस हेड जितेंद्र शर्मा को मिल रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology