Home » टीवी » औरैया में वसूली के आरोपी दो टीवी पत्रकारों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार,यूपी पुलिस को तलाश

औरैया में वसूली के आरोपी दो टीवी पत्रकारों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार,यूपी पुलिस को तलाश

37 Views

उप्र के जनपद Auraiya में ग्राम प्रधान से कथित तौर पर रंगदारी वसूली के मामले में दो पत्रकारों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस इस मामले में न्यूज़ नेशन/पीटीआई से जुड़े बताए जा रहे पत्रकार अश्विनी बाजपेई और TV9 से जुड़े बताए जा रहे रिपोर्टर अंजुमन तिवारी की तलाश कर रही है। दोनों फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

मामला जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में गिनी जाने वाली क्योंटरा ग्राम पंचायत से जुड़ा है। आरोप है कि यहां के ग्राम प्रधान अखिलेश पांडे से फर्जी खबर चलाने और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 15 हजार रुपये की रंगदारी वसूली गई थी।

इस प्रकरण में पुलिस पहले ही एक आरोपी नितिन शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान नितिन शुक्ला के मोबाइल फोन से कई कथित ऑडियो और वीडियो मिले हैं, जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों से वसूली से जुड़े कुछ साक्ष्य होने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान अखिलेश पांडे का आरोप है कि उनसे खबरें चलाने की धमकी देकर पैसे मांगे गए थे। इस मामले में उन्होंने न्याय के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में भी गुहार लगाई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच जारी है और फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology