हिंदी न्यूज चैनलों की 2025 के 50वें और 51वें सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस हफ्ते न्यूज मार्केट में मामूली लेकिन अहम उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां कुछ बड़े चैनलों ने अपनी पकड़ मजबूत की, वहीं कई चैनलों की हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की गई। अदानी चैनल ‘एनडीटीवी’ लगातार फिसड्डी बना हुआ है।
News18 India दोनों हफ्तों में नंबर-1 पोजिशन पर बना रहा, हालांकि इसकी मार्केट शेयर में 0.3 प्रतिशत की हल्की गिरावट आई है। Aaj Tak ने मजबूती दिखाई और 10.5% से बढ़कर 11.1% के साथ 0.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। TV9 Bharatvarsh और Times Now Navbharat के लिए भी सप्ताह 51 राहत भरा रहा, दोनों के शेयर में 0.1 और 0.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
वहीं दूसरी ओर Republic Bharat को झटका लगा है। इसका मार्केट शेयर 10.2% से घटकर 9.5% पर आ गया। India TV और News24 को भी मामूली नुकसान उठाना पड़ा। NDTV India की स्थिति लगभग स्थिर रही, लेकिन टॉप रैंकिंग में वह अब भी 11वें स्थान पर कायम है।
ABP News के लिए यह सप्ताह संतुलित रहा। चैनल का मार्केट शेयर 6.3% से बढ़कर 6.4% हुआ, जबकि रैंक 8 पर बरकरार रही। Good News Today और Zee Bharat जैसे चैनलों ने भी हल्की बढ़त दर्ज की है।
कुल मिलाकर, 50 और 51वें सप्ताह की टीआरपी बताती है कि हिंदी न्यूज स्पेस में मुकाबला बेहद करीबी है। बड़े चैनलों की रैंक भले स्थिर दिखे, लेकिन छोटे-छोटे प्रतिशत बदलाव आने वाले हफ्तों में समीकरण बदल सकते हैं। दर्शकों की पसंद और कंटेंट रणनीति ही तय करेगी कि अगले सप्ताह किसे फायदा होगा और किसे नुकसान।






Users Today : 56
Users Yesterday : 139