टीवी मीडिया जगत के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अपनी धारदार स्क्रिप्टिंग और बेहतरीन प्रोग्रामिंग के लिए मशहूर तेज-तर्रार प्रोड्यूसर अरविंद शुक्ला (Arvind Shukla) ने NDTV इंडिया के साथ अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है। अरविंद ने हाल ही में ABP न्यूज़ से इस्तीफा दिया था।
ABP न्यूज़ में निभाया अहम रोल
अरविंद शुक्ला पिछले एक साल से अधिक समय से ‘एबीपी न्यूज़’ का हिस्सा थे। वहां वह शाम 6 बजे के लोकप्रिय शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ रात 10 बजे के महत्वपूर्ण बुलेटिन में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे। उनकी विदाई को एबीपी न्यूज़ के प्रोग्रामिंग विभाग के लिए एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
ज़ी न्यूज़ और ‘DNA’ से रहा है गहरा नाता
एबीपी से पहले अरविंद शुक्ला करीब 3 साल तक ज़ी मीडिया (Zee Media) की प्रोग्रामिंग टीम के मुख्य स्तंभ रहे। उन्होंने ज़ी न्यूज़ के मशहूर डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ को प्रोड्यूस कर अपनी काबिलियत साबित की। गौर करने वाली बात यह है कि वह सुधीर चौधरी के चर्चित शो ‘DNA’ की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। सुधीर चौधरी के आजतक जाने के बाद, अरविंद को ज़ी न्यूज़ में शाम 5 बजे के स्लॉट की कमान सौंपी गई थी।
20 साल का अनुभव और ‘वॉइस ओवर’ के उस्ताद
दो दशकों से अधिक का पत्रकारिता अनुभव रखने वाले अरविंद शुक्ला को न्यूज़ रूम में ‘स्क्रिप्टिंग का मास्टर’ माना जाता है। उनकी सबसे बड़ी यूएसपी (USP) उनकी खास और ड्रैमेटिक आवाज़ है। उनके वॉइस ओवर न्यूज़ पैकेज में जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं।
निठारी कांड की रिपोर्टिंग से बनाई थी पहचान
न्यूज़ डेस्क पर अपनी कलम का जादू चलाने से पहले अरविंद शुक्ला ग्राउंड रिपोर्टिंग में भी काफी सक्रिय रहे हैं। देश को हिला देने वाले ‘निठारी कांड’ को ब्रेक करना और लगातार 30 दिनों तक उस पर एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग करना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाती है।
बता दें कि अरविंद शुक्ला इससे पहले TV टुडे नेटवर्क (India Today Group), इंडिया टीवी, न्यूज़24, ईटीवी और चैनल 7 जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब NDTV इंडिया में उनके आने से चैनल की प्रोग्रामिंग टीम को एक अनुभवी और विजनरी चेहरा मिल गया है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 139