Home » टीवी » नोएडा से लॉन्च हुए ‘BHARAT BUZZ न्यूज चैनल की धमाकेदार शुरुआत,मैनेजिंग एडिटर व प्रमोटर दिवाकर कुमार सिंह के नेतृत्व में चैनल की शुरुआत

नोएडा से लॉन्च हुए ‘BHARAT BUZZ न्यूज चैनल की धमाकेदार शुरुआत,मैनेजिंग एडिटर व प्रमोटर दिवाकर कुमार सिंह के नेतृत्व में चैनल की शुरुआत

121 Views

नोएडा (Media4samachar): देश के मीडिया हब नोएडा से दुनिया में एक नया नाम ‘BHARAT BUZZ LIVE’ (BBL) जुड़ गया है। सेक्टर 127 से संचालित होने वाले इस चैनल और का उद्देश्य ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच के साथ दर्शकों तक सटीक खबरें पहुँचाना है।

​अनुभवी टीम और नई तकनीक का संगम

यह चैनल नई तकनीक और युवाओं की एक ऊर्जावान टीम के साथ लॉन्च हुआ है। चैनल की थीम ‘हर खबर में भारत’ रखी गई है, जिसका मकसद खबरों के पीछे छिपे उन पहलुओं को उजागर करना है जो अक्सर मुख्यधारा के शोर में दब जाते हैं।

चैनल के प्रमोटर और मैनेजिंग एडिटर दिवाकर कुमार सिंह ने Media4samachar से बातचीत में बताया कि आज के दौर में दर्शकों को ऐसी खबरों की जरूरत है जिनका उनसे सीधा सरोकार हो।

दिवाकर कुमार सिंह का नेतृत्व

बीबीएल (BBL) का नेतृत्व कर रहे दिवाकर कुमार सिंह मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने रिपब्लिक भारत में बतौर डिप्टी आउटपुट हेड अपनी सेवाएं दी हैं।

इसके अलावा वह आजतक, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 18 इंडिया, इंडिया न्यूज़, न्यूज़ 24 और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं।पत्रकारिता में
कुछ नया करने के संकल्प के साथ उन्होंने अब ‘BHARAT BUZZ LIVE’ की कमान संभाली है।

​क्या होगा खास ?

​स्पेशल कंटेंट: डेली न्यूज़ के साथ-साथ चैनल पर स्पेशल डॉक्यूमेंट्रीज़ और पॉडकास्ट भी प्रसारित किए जाएंगे।

​क्षेत्रीय विस्तार: आने वाले समय में चैनल के क्षेत्रीय (Regional) संस्करण भी लॉन्च किए जाएंगे, ताकि गांव और जिलों की खबरें भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता पा सकें।

​पूरा सच: ‘दिखाओ और भागो’ वाली पत्रकारिता के बजाय चैनल “खबर के अंदर की खबर” और पूरा सच बताने के लिए प्रतिबद्ध है।

मीडिया जगत की प्रतिक्रिया

बढ़ती लोकप्रियता के बीच दिवाकर कुमार सिंह के इस नए कदम को मीडिया विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अपनी अनुभवी टीम और साफ-सुथरी पत्रकारिता के दम पर यह चैनल बहुत जल्द दुनिया में अपनी अलग पहचान बना लेगा।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology