Home » आवाजाही » Zee भारत चैनल पहुंचे प्रिंस राज,असाइनमेंट विभाग में मिली ये जिम्मेदारी

Zee भारत चैनल पहुंचे प्रिंस राज,असाइनमेंट विभाग में मिली ये जिम्मेदारी

348 Views

युवा पत्रकार प्रिंस राज को लेकर खबर है कि उन्होंने जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के नेशनल चैनल जी भारत के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। संस्थान में उन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर (असाइनमेंट) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Media4samachar से कॉल पर हुई वार्ता में प्रिंस राज ने अपने नए सफर की जानकारी दी हैं

प्रिंस ने हाल ही में एबीपी न्यूज़ से इस्तीफा दिया था, जहां उन्होंने करीब दो वर्षों तक असाइनमेंट डेस्क पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्य किया। यह उनकी पहली नौकरी थी।

प्रिंस ने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज से पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है। इससे पहले वह जी हिन्दुस्तान चैनल में इंटर्न के रूप में अनुभव प्राप्त कर चुके हैं।

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने लखनऊ स्थित पर्दाफाश वेब पोर्टल से की थी, जहाँ वह सब एडिटर की भूमिका में थे।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology