Home » आवाजाही » नेटवर्क 18 ग्रुप में दो बड़े इस्तीफे,न्यूज 18 डिजिटल के सीईओ मितुल संगानी ने भी दिया इस्तीफा

नेटवर्क 18 ग्रुप में दो बड़े इस्तीफे,न्यूज 18 डिजिटल के सीईओ मितुल संगानी ने भी दिया इस्तीफा

105 Views

न्यूज18 डिजिटल से भी एक और बड़ा बदलाव सामने आया है। मितुल संगानी ने न्यूज18 डिजिटल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अप्रैल 2025 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। नेटवर्क18 के डिजिटल न्यूज कारोबार को खड़ा करने और विस्तार देने में मितुल संगानी की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है।

CEO के तौर पर मितुल संगानी न्यूज18 डिजिटल की पूरी बिजनेस रणनीति देख रहे थे। उनका फोकस रेवेन्यू ग्रोथ, ऑडियंस विस्तार, यूजर एंगेजमेंट और ब्रांड की विश्वसनीयता मजबूत करने पर रहा। इससे पहले वे टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर रीजनल न्यूज क्लस्टर के CEO भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने न्यूज18 इंडिया समेत 15 भारतीय भाषाओं के टीवी न्यूज चैनलों और उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की कमान संभाली थी।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology