Home » जॉब » प्रसार भारती में एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी

प्रसार भारती में एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी

198 Views

नई दिल्ली। प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा अपडेट जारी किया है। जिसके मुताबिक इन दोनों पदों के लिए वैकेंसी ओपन की गई है।

पदों का विवरण

पद का नाम: एसोसिएट / सीनियर एसोसिएट
कुल पद: 5
कार्यस्थल: प्रसार भारती सचिवालय और DD News, नई दिल्ली
नियुक्ति अवधि: 1 वर्ष (प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाई जा सकती है)
कार्य का स्वरूप: प्रशासनिक कार्य
कौन कर सकता है आवेदन?

केंद्र सरकार या केंद्र सरकार के स्वायत्त संस्थानों से पे लेवल 5 से 8 के बीच से रिटायर हुए हों।
कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान रखते हों।
नोटिफिकेशन की तारीख तक उम्र 62 साल से कम हो।
कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें

नियुक्ति फुल टाइम होगी, इस दौरान कोई दूसरी नौकरी या असाइनमेंट नहीं किया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कार्य भी सौंपा जा सकता है। किसी भी पक्ष द्वारा एक महीने का नोटिस देकर कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया जा सकता है। इस नियुक्ति के आधार पर पेंशन या नियमितीकरण का कोई दावा नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया

पदों की संख्या घटा या बढ़ा सकता है।
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का टेस्ट या इंटरव्यू ले सकता है।
इंटरव्यू के लिए कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 12 फरवरी 2026 से 15 दिनों के भीतर प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology