टीवी18’ (TV 18) ने अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ के पॉलिटिकल एडिटर यतेन्द्र शर्मा को एक साथ कई नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, नेटवर्क ने यतेन्द्र शर्मा को दिल्ली के रिपोर्टर्स का हेड बनाने के साथ-साथ टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर एंकरिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी हैं।
अपनी नई भूमिका में वह राजनीतिक कवरेज की प्लानिंग, रिपोर्टर्स मूवमेंट और आइडियेशन का नेतृत्व करेंगे। वह दो वीकली पॉलिटिकल पॉडकास्ट भी डिजिटल चैनल के लिए होस्ट करेंगे। दिल्ली की रिपोर्टर्स टीम को लीड करने के साथ साथ हाई-इम्पैक्ट स्टोरीज व ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस करेंगे।
यही नहीं, वह चैनल पर होने वाले डिबेट शोज में गेस्ट के तौर पर भी उपलब्ध रहेंगे और हर हफ्ते सुबह के एक बुलेटिन को एंकर भी करेंगे। इसके साथ ही चैनल और इवेंट्स/कॉन्क्लेव के लिए मेहमानों की व्यवस्था में भी सहयोग प्रदान करेंगे।
बता दें कि यतेन्द्र शर्मा इस नेटवर्क के साथ करीब पांच साल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यहां फरवरी 2021 में जॉइन किया था। इससे पहले यतेन्द्र शर्मा ने ‘इंडिया न्यूज’ में अपनी लंबी पारी खेली थी। यतेन्द्र बड़ी खबरें ब्रेक करने के लिए जाने जाते हैं। यतेन्द्र शर्मा को एंकरिंग के साथ-साथ पॉलिटिकल बीट पर बीजेपी व RSS के साथ साथ-साथ कई मंत्रालयों पर अच्छी पकड़ के लिए भी जाना जाता है।





Users Today : 35
Users Yesterday : 139