Home » Uncategorized » ‘Zee राजस्थान’ से इस्तीफा देकर ‘भारत 24’ चैनल में अब नजर आएगी एंकर मेघा कौशिक

‘Zee राजस्थान’ से इस्तीफा देकर ‘भारत 24’ चैनल में अब नजर आएगी एंकर मेघा कौशिक

435 Views

नई दिल्ली: टेलीविजन पत्रकारिता का चर्चित चेहरा एंकर मेघा कौशिक ने अपनी पेशेवर यात्रा में नया मोड़ लिया है। उन्होंने ‘Zee राजस्थान’ को अलविदा कहकर नेशनल न्यूज चैनल ‘भारत 24’ के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। संस्थान में उन्हें एंकर/प्रोड्यूसर के रूप में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​Media4Samachar से खास बातचीत में मेघा कौशिक ने अपने इस नए सफर की पुष्टि करते हुए उत्साह जताया। उन्होंने बताया कि ‘भारत 24’ जैसे तेजी से उभरते नेशनल चैनल के साथ जुड़ना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण कदम है और वह नई भूमिका में दर्शकों के सामने कुछ नया व बेहतर कंटेंट पेश करने के लिए तत्पर हैं।
​मेघा कौशिक का मीडिया करियर काफी प्रभावी रहा है। इससे पहले ‘Zee राजस्थान’ में अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने कई प्रमुख बुलेटिन, स्पेशल शो और ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। खबरों की बेहतर समझ और बेहतरीन ऑन-स्क्रीन प्रस्तुति के लिए जानी जाने वालीं मेघा अब ‘भारत 24’ की संपादकीय और एंकरिंग टीम को और मजबूती प्रदान करेंगी।
​पत्रकारिता जगत के उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस नए सफर और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology