Home » आवाजाही » Zee मीडिया चैनल प्रबंधन ने संपादक विनोद लांबा को दिया पंजाब व हरियाणा की अतिरिक्त कमान,हुआ बड़ा फेरबदल

Zee मीडिया चैनल प्रबंधन ने संपादक विनोद लांबा को दिया पंजाब व हरियाणा की अतिरिक्त कमान,हुआ बड़ा फेरबदल

117 Views

बड़ी खबर जी मीडिया से हैं

ZEE Delhi NCR And Haryana के संपादक विनोद लांबा का ZEE Media Corporation Limited में चैनल प्रबंधन ने उनके कार्य को देखते हुए अब उनका कद बढ़ा दिया हैं

Media4samachar से बातचीत में प्रबंधन ने बताया हैं की ZEE Delhi NCR And Haryana (ZEE DNH) के साथ Zee Punjab Haryana Himachal (ZEE PHH ) के भी एडिटर होंगे विनोद लांबा

अब एक साथ ZEE ग्रुप के दो बड़े चैनल की संभालेंगे कमान विनोद लांबा

वही जब Media4samachar ने विनोद लांबा से संपर्क किया तो उन्होंने चैनल प्रबंधन का आभार जताते हुए धन्यवाद किया हैं और कहा दी गई जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाऊंगा और संस्थान को आगे बढ़ाने में सहयोग रहेगा

‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद लांबा पर और अधिक भरोसा जताते हुए उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत अभी तक बतौर एडिटर ‘जी’(दिल्ली/ एनसीआर/हरियाणा) की कमान संभाल रहे विनोद लांबा को ‘जी’ (पंजाब) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अभी तक ‘जी’ (पंजाब) के एडिटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे दीपक धीमान इस पद से कार्यमुक्त हो गए हैं।

इसी साल मार्च में बतौर एडिटर ‘जी’(दिल्ली/ एनसीआर/हरियाणा) के पद पर जॉइन करने के बाद से इतने कम समय में विनोद लांबा ने चैनल की प्रोग्रामिंग और कंटेंट में काफी सकारात्मक बदलाव किए हैं। इससे पहले विनोद लांबा ‘टोटल टीवी’ (Total TV) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले विनोद लांबा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनोद लांबा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में ‘डीडी न्यूज’ से की थी। इसके बाद ‘डीडी स्पोर्ट्स’, ‘सीएनईबी’, ‘लाइव इंडिया’, ‘न्यूज24’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘टोटल टीवी’ होते हुए अब वह ‘जी मीडिया’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विनोद लांबा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म इन कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

 

 

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology