Home » आवाजाही » Zee मीडिया’ में जल्द नई पारी शुरू कर सकते हैं मनीष सेठ,मिल सकती हैं ये बड़ी जिम्मेदारी

Zee मीडिया’ में जल्द नई पारी शुरू कर सकते हैं मनीष सेठ,मिल सकती हैं ये बड़ी जिम्मेदारी

143 Views

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल और ‘टीवी9’ नेटवर्क में रेवेन्यू हेड (डिजिटल) के पद से हाल ही में इस्तीफा देने के बाद मनीष सेठ जल्द ही ‘जी मीडिया’ (Zee Media) संग नई पारी शुरू कर सकते हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से मीडिया4samachar को मिली खबर के मुताबिक वह यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

हाल ही में ‘जी मीडिया’ से राजेश सरीन ने चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद से इस्तीफा दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मनीष सेठ यहां जल्द ही इस पद पर जॉइन कर सकते हैं। गौरतलब है कि मनीष सेठ ‘टीवी9’ नेटवर्क में रेवेन्यू हेड (डिजिटल) के पद पर कार्यरत थे, जहां से उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो 31 अक्टूबर 2025 इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस है।

सूत्रों ने यह भी बताया है कि मनीष के पास कई विकल्प हैं और वह नवंबर की शुरुआत में अपनी नई भूमिका की घोषणा करेंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology