Home » आवाजाही » शेखर उपाध्याय ने “न्यूज 24” चैनल में संभाली ये जिम्मेदारी

शेखर उपाध्याय ने “न्यूज 24” चैनल में संभाली ये जिम्मेदारी

372 Views

मीडिया जगत में युवा पीढ़ी के पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों की दस्तक लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में नेटवर्क 10 न्यूज़ चैनल के गेस्ट कोऑर्डिनेटर शेखर उपाध्याय फिल्म सिटी स्थित न्यूज 24 नेशनल न्यूज चैनल से जुड़े हैं

देश के सबसे बड़े 5वे नंबर के न्यूज चैनल NEWS 24 (Think First) में एसोसिएट प्रड्यूसर के पद पर जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए वसीम बरेलवी का शेर भी लिखा है।

जहाँ रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा!
किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता!!

एक नए सफर की शुरुआत, एक नई जिम्मेदारी के साथ। आप सभी की शुभकामनाओं की आकांक्षा है।

मीडिया जगत और गेस्ट कोऑर्डिनेशन से जोड़े लोगों में शेखर उपाध्याय की अच्छी पहचान है, 5 साल का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार शेखर का यह उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। उनकी पत्रकारिता की शुरुआत जनतंत्र टीवी से हुई थीं जहां उन्हानें 2 साल 3 महीने सेवा दी है, उसके बाद न्यूज नेशन का जिक्र है और उसके बाद भारत अपडेट, ANB न्यूज, Network 10 से अब News 24 नेशनल न्यूज चैनल में अपने नए सफर की शुरूआत की हैं

नेटवर्क 10 न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ़ के प्रति कृतज्ञता वक्त करते उन्होंने लिखा —

“सैकड़ों हिंदू हृदय सम्राटों, सनातनी साधु और संतों के हृदय में रहने वाले “धर्म संसद” के ध्वजा वाहक नेटवर्क 10 के एडिटर इन चीफ़ संजय गिरी सर आपकी क्षमता, दक्षता, सार्थकता को हजारों लोगों को समझना मुश्किल होता है, बहुत कुछ उम्मीदों के साथ आपके संरक्षण में आया था,पर समय की अपनी नीति और नियत होती है, बहरहाल आपकी रणनीतिक सफलता में फिर एक बार सहयोगी बनू, मेरी कोशिश रहेंगी!”
फेसबुक पोस्ट

उनकी पढ़ाई बदायूं और बरेली से हुई है,(BA Political Science) बैचलर ऑफ आर्ट्स पॉलिटिकल साइंस बदायूं के प्रसिद्ध नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय और पत्रकारिता में PG डिप्लोमा जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी बरेली से प्राप्त की है!

 

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology