Home » Uncategorized » राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेन्द्र मिश्रा ने टीवी चैनल पत्रकारों से किया अभद्रता,देखें वीडियो

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेन्द्र मिश्रा ने टीवी चैनल पत्रकारों से किया अभद्रता,देखें वीडियो

33 Views

राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा का 13 सेकंड का वीडियो वायरल, सख्त लहजे पर खड़े हुए सवाल; वरिष्ठ पत्रकार ने की तीखी टिप्पणी

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा पदभार संभालते ही विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक 13 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्रकारों से तीखे और सख्त अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं।

​वीडियो में वह मीडियाकर्मियों को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहते हैं, “देखिए मैं आप सबको पहचान रहा हूँ। दुबारा आने नहीं दूँगा।”

​वरिष्ठ पत्रकार की कड़ी प्रतिक्रिया

​इस घटनाक्रम के बाद वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने उनके इस व्यवहार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। अभिषेक उपाध्याय ने लिखा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे नए सीईओ अपनी सैन्य टीम के बजाय पत्रकारों को ही अर्दब में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

​उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा:

  • “मिश्रा जी का First day, First show!!”
  • “क्या मीडिया को अर्दब में लेकर राम मंदिर संभालेंगे मिश्रा जी?”
  • “जहाँ बात करने की ज़रूरत है, वहां तेवर दिखा रहे हैं मिश्रा जी?”
  • “विनम्रता के मंदिर में अहंकार का राफेल उड़ा रहे मिश्रा जी?”

​कड़े रुख बनाम धार्मिक संस्थान की विनम्रता

​भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक की शानदार सेवा देने वाले और ऑपरेशन सिंदूर व कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जितेंद्र मिश्रा हाल ही में मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ चुने गए हैं।

​हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद बहस छिड़ गई है। आलोचकों का मानना है कि सैन्य सेवाओं की कार्यशैली अनुशासन और कड़ाई पर आधारित होती है, लेकिन राम मंदिर जैसे धार्मिक और सार्वजनिक आस्था के केंद्र में मीडिया व जनसामान्य के साथ संवाद के दौरान संयम, सौहार्द और विनम्रता की अपेक्षा की जाती है। वायरल वीडियो ने नए सीईओ के मीडिया प्रबंधन और व्यवहार शैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology