Home » टीवी » इंडिया डेली लाइव चैनल में असाइनमेंट हेड करुण चोपड़ा को नहीं मिला 2 महीने वेतन,लीगल नोटिस भेजा

इंडिया डेली लाइव चैनल में असाइनमेंट हेड करुण चोपड़ा को नहीं मिला 2 महीने वेतन,लीगल नोटिस भेजा

180 Views

नोएडा (मीडिया डेस्क): हाल ही में सेक्टर 63 से लॉन्च हुए नए हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में अंदरूनी कलह और वित्तीय अनियमितताओं का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश हेड अक्षत दत्त जोशी के बाद अब चैनल के असाइनमेंट हेड करुण चोपड़ा ने भी मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

करुण चोपड़ा को भी 2 महीने से नहीं मिला वेतन

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, असाइनमेंट हेड करुण चोपड़ा ने चैनल प्रबंधन पर पिछले 2 महीने का वेतन न देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस वित्तीय लापरवाही और गैर-पेशेवर रवैये के खिलाफ कदम उठाते हुए सीधे चैनल के प्रमुख मनोज डुमरा को कानूनी लीगल नोटिस (Legal Notice) थमा दिया है। आरोप ये भी हैं की जब करुण ने अपना वेतन मांगा तो मनोज डुमरा ने कमरे से बाहर निकलने को कहा और हमारे साथ अभद्रता किया

श्रम विभाग (Labour Department) में कार्रवाई की तैयारी

​सूत्रों का कहना है कि वेतन भुगतान न होने से नाराज करुण चोपड़ा अब इस मामले को सिर्फ लीगल नोटिस तक सीमित नहीं रखेंगे। वे प्रबंधन की मनमानी और कर्मचारियों के अधिकारों के हनन के खिलाफ श्रम विभाग (Labour Department) का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं, जहां वे औपचारिक शिकायत दर्ज कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।

एक के बाद एक उठ रहे बागी सुर

​इससे पहले चैनल के यूपी प्रमुख अक्षत दत्त जोशी ने भी आरोप लगाया था कि उन्हें 2 महीने से सैलेरी नहीं दी गई और बिना किसी पूर्व सूचना या कारण के यूपी की कमान किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दी गई। अक्षत भी प्रबंधन को लीगल नोटिस भेज चुके हैं।

​वरिष्ठ स्तर के दो प्रमुख चेहरों द्वारा एक के बाद एक लीगल नोटिस भेजे जाने और कानूनी कदम उठाए जाने से ‘इंडिया डेली लाइव’ की साख और उसकी आंतरिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology