Home » वेब » UP DGP News: प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं,IPS राजीव कृष्ण यूपी पुलिस के नए डीजीपी

UP DGP News: प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं,IPS राजीव कृष्ण यूपी पुलिस के नए डीजीपी

140 Views

योगी सरकार ने 1991 बैच के
आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को यूपी पुलिस का नया डीजीपी नियुक्त किया है। राजीव कृष्ण अभी तक डीजी विजिलेंस और भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन्हें अपराध नियंत्रण और हाईटेक पुलिसिंग में योगदान के लिए जाना जाता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस को नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शनिवार को मिल गया है। योगी सरकार ने 1991 बैंच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को यूपी पुलिस का नया डीजीपी नियुक्त किया है। अब तक में आईपीएस राजीव कृष्ण डीजी विजिलेंस और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राजीव कृष्ण को योगी सरकार ने बनाया यूपी पुलिस का नया डीजीपी, 1991 बैंच के IPS अधिकारी के बारे में जानिए
योगी सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को यूपी पुलिस का नया डीजीपी नियुक्त किया है। राजीव कृष्ण अभी तक डीजी विजिलेंस और भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन्हें अपराध नियंत्रण और हाईटेक पुलिसिंग में योगदान के लिए जाना जाता है।

सीनियर आईपीएस राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं। आईपीएस राजीव कृष्ण का नाम भावी डीजीपी के तौर पर सबसे आगे चल रहा था। इन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ के विश्वसीनय अधिकारियों में से एक माना जाता है। आईपीएस राजीव कृष्ण को अपराध पर रोकथाम लगाने और हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। इन्हें ऑपरेशन पहचान एप के जरिए अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया। साथ ही ई-मालखानों से लेकर मुकदमों के ऑनलाइन रिकॉर्ड की सोच का श्रेय इन्हीं को दिया जाता है।

सीनियर आईपीएस राजीव कृष्ण का जन्म 20 जून 1969 को हुआ था। राजीव कृष्ण ने पहले बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। उन्होंने 1991 में यूपीएससी क्लियर किया और आईपीएस के तौर पर नियुक्ति मिली। 1993 में आईपीएस कंफर्मेशन के बाद उनका सीनियर स्केल में प्रमोशन 10 अक्टूबर 1995 को हुआ।

वहीं अगस्त 2007 को राजीव कृष्ण डीआईजी के पद पर प्रमोट हुए। इसके बाद नवंबर 2010 को आईजी के पद पर प्रमोशन मिला। फिर उन्हें एक जनवरी 2016 को एडीजी और मार्च 2024 में डीजी नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्हें पेपर लीक मामलों से निपटने की अहम जिम्मेदारी दी गई।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology